
– नाहिद खान
रुद्रपुर – कोरोना काल में संक्रमित मरीज़ो के लिये खाकी फरिश्ता बन कर लोगो की मदद कर रही है। कही ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है तो कही राशन पानी देकर सेवा में लगी हुई है। अपने कर्तव्य निर्वहन करने में छोटे से कर्मचारी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी लगे हुए है।
ताज़ा उदहारण ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर का है,जिन्हे नीलेश आनंद ने सूचित किया था, कि आईआरबी फर्स्ट बटालियन में कार्यरत कांस्टेबल हरीश जोशी के बिन्दुखत्ता लालकुआँ निवासी 37 वर्षीय रिश्तेदार हेमचंद पांडेय को तुरंत AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का प्लाज्मा की जरूरत है। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर का AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप था,उन्होंने बिना किसी देरी के प्लाज़्मा डोनेट करने की हामी भर दी और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए प्रस्थान कर दिया। इसी अस्पताल में मरीज़ का इलाज हो रहा था।

एसएसपी जब प्लाज़्मा डोनेट कर रहे थे, तब उन्हें पता चला कि एक अन्य 29 वर्षीय हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी मरीज़ सचिन जोशी को भी AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत है। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने दोनों मरीज़ो की जान बचाने के लिये दोनों को दो सौ,दो सौ एमएल प्लाज़्मा डोनेट किया और साथ ही उनका उचित देखभाल करने के लिये अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण के इस संकटकालीन दौर में संक्रमित मरीज़ो की मदद को आगे आये और बढ़चढ़ कर प्लाज़्मा डोनेट करे। आपकी थोड़ी से कोशिश लोगो की बेशकीमती जान बचा सकती है। प्लाज़्मा डोनेट करना एक सामान्य प्रक्रिया है इससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। आप खुद भी प्लाज़्मा डोनेट करे और लोगो को उत्साहित भी करे। आपकी जागरूकता कोरोना के खिलाफ एक हथियार बनेगी ,जिससे हम कोरोना की जंग जीतेंगे।






















