– इंडिया नज़र ब्यूरो
देहरादून – उत्तराखंड शासन ने एक फिर कोविड कर्फ्यू की अवधि बड़ा दी है,अब 11 मई से लेकर 18 मई तक सख्ती के साथ जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू। अब 1 बजे तक खुलेंगी फल,दूध, सब्जी,
मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें। शराब और बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे ।
बाहरी राज्यों से आने वालो अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति तभी मिलेगी उन्हें यहां आने का कारण बताना पड़ेगा। 13 मई को केवल 1 बजे तक राशन की दुकानें खुली रहेगी।
शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे राज्य में जारी रहेगा कोविड-19 कर्फ्यू। वही शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जायेगा जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगाएंगे। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।





















