
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – जिलाधिकारी रंजना राजगुरू रविवार को एक्शन मोड में दिखी उन्होंने कोविड अस्पताल/मेडिकल काॅलेज को बनाये गए कोविड अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायज़ा लिया। जिससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई।
जिलाधिकारी ने रविवार को लैब में आरटीसीआर की सैम्पलिग नही किये जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन किए जाये। मेडकल कॉलेज पहुंच कर जिलाधिकारी ने कोविड लैब, हैल्प डेस्क, वार्डो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पताल आने वाले मरीज़ो को तत्काल भर्ती कर उनका इलाज किया जाये। मरीजो के बेहतर उपचार,देखभाल के लिये स्टाफ की लगातार भर्तियां की जा रही है। मरीज़ो के परीजनो द्वारा साफ-सफाई की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमएस को फटाकर लगाते हुऐ कहा कि साफ-सफाई व सैनेटाईजेशन का विशेष ध्याान दिया जाये। परिसर में जगह-जगर डस्बिन,कूड़ादान रखा जाये। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था हेतु निर्माणधीन शेड का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाये एवं पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था भी की जाये। सीएमएस डाॅ0 आरएस सामन्त व डाॅ0 आरके सिन्हा को निर्देश दिये है कि मरीजों के उपचार हेतु दवाईया आदि की कमी न हो इसका विशेष ध्यान रखें। कोविड अस्पताल में स्टाफ व श्रमिक जो भी कार्य कर रहे हो उन सबका परिचय-पत्र अनिवार्य रूप से जारी किया जाये।
उन्होने हैल्प डेस्क प्रभारी को आदेश दिए कि मरीजों के तीमारदारों से अच्छा व्यवहार किया जाये। उन्होने हैल्प डेस्क प्रभारी को निर्देश दिए कि मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिवरजनों को समय समय पर देना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्पतला में भर्ती मरीजों के परिवारजनों से भी वार्ता की, उनके परिवारजनों द्वारा बताई गई समस्याओ के समाधान हेतु तत्काल सीएमएस को निर्देशित किया। तीमारदारों द्वारा ईलाज व अस्पताल की व्यव्स्थाओ पर संतोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न होने दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आपस में समन्वय बनाते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करें। मास्क, सामाजिक दूरी आदि सभी गाईड लाइनों के पालन हेतु आम जनता को जागरूक करने के लिए बैनर आदि लगाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डीएस पंचपाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 अविनाश खन्ना, सीएमएस डाॅ0 आरएस सामन्त, डाॅ0 आरके सिन्हा, सीओ अमित कुमार आदि उपस्थित थे।





















