
– स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० प० राम सुमेर शुक्ला के पुत्र है राजेश शुक्ला
– दूसरी बार भाजपा से है किच्छा क्षेत्र के विधायक
– इंडिया नज़र ब्यूरो
किच्छा – उत्तराखंड की तराई को बसाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० प० राम सुमेर शुक्ल के होनहार पुत्र है किच्छा विधायक राजेश शुक्ला। भारतीय जनता पार्टी से दूसरी बार विधायक बने है। फ़िल्मी चाणक्य यूट्यूब चेंनल पर दीपक गौतम से रूबरू हुए है।
राजेश शुक्ला ने क्षेत्र के विकास से लेकर आगामी योजनाओ तक दीपक गौतम के सरल से लेकर तल्ख़ सवालो के जबाब मुस्कुराते हुए दिये है। राजनीती में इस पायदान तक पहुंचने के लिये उन्हें काफी खट्टे मीठे अनुभव है। जिन्हे उन्होंने सांझा किया है। आगामी विधान सभा चुनाव के लिये भी उन्होंने अपने विकास के दम पर फिर हुंकार भरी है। पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल में उन्हें काफी अनुभव हुआ है,जिसका ही परिणाम है कि वो क्षेत्र के हर गॉव तक का सफर और उनकी समस्याओ को व्यक्तिगत लेकर उसका निराकरण कराने की कोशिश करते है।
सबसे अलग बात राजेश शुक्ला की यह है कि भाजपा में होने के बाद भी काफी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्त्ता उनकले कारण भाजपा से जुड़े हुए है। वो प्रधानमंत्री के उस नारे को सार्थक करने में लगे हुए है कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास। दीपक गौतम से हुई उनकी पूरी बातचीत देखिये। इस साक्षात्कार को रिकॉर्ड किया है चन्दन गौतम ने जबकि इसे स्पॉन्सर इंडिया नज़र वेब पोर्टल ने किया है। आपको यह साक्षात्कार कैसा लगा ज़रूर बताइयेगा,अगली बार फिर होगी नई शख्सियत से मुलाक़ात।





















