
रुद्रपुर – बैसाखी के पर्व पर काॅन्फ़्लूएंस वर्ल्ड स्कूल के बच्चो ने मैट्रोपाॅलिस माॅल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समा बांध दिया। बच्चो से लेकर अभिभावकों ने इसमें भागीदारी की ओर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
बच्चो के साथ नानी, दादियों ने भी मंत्रमुग्ध करने वाली कैटवाक की। पंजाबी संस्कृति से जुड़े इस आयोजन में स्कूल के स्टाफ ने भी भागीदारी की। रंगबिरंगी लाइटो के साथ पंजाबी संगीत के तड़के ने कार्यक्रम में धमाल मचा दिया। रैम्प वाॅक (पंजाबी स्टाइल ), सोलो पंजाबी डांस, पंजाबी फोक डांस, पंजाबी ग्रुप डांस पर मेट्रोपोलिस माल में दर्शकों ने खूब तालियों बजाई ओर बच्चो के पंजाबी परिधानों के साथ सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डा. मनमोहन सिंह (समाज सेवी, पर्यावरणविद) ने दीप प्रज्वलित करके की। निदेशक पुनीत छाबड़ा, निदेशिका श्रीमती साक्षी छाबड़ा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी खेत्रपाल द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व प्लांटर देकर उनका स्वागत किया। सरस्वती बंदना से कार्यक्रम शुरू किया गया।
बैसाखी के इस रंगारंग कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। जिसका दर्शकों ने भी लुत्फ उठाया। विशेष कर रैम्प वाॅक, सोलो पंजाबी डांस, पंजाबी बोलियाँ आदि आकर्षक का केंद्र रही।

बाद में बच्चो द्वारा अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरने पर निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय दिया। इसके बाद बेस्ट सोलो डांस, बेस्ट ग्रुप डांस, बेस्ट रैम्प वाॅक, बेस्ट पंजाबी बोली के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित प्रदान किये गये, जिनमे प्रमाण पत्र और आकर्षक ट्राफियां थी। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को बधाइयाँ दीं ओर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती साक्षी छाबड़ा ने मुख्य अतिथियों, सभी प्रतिभागियों एवं दर्शकों को कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति बनाए रखने व आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में शहर के टीम ‘जिंदगी जिंदाबाद’ (एन.जी.ओ.) के कर्मजीत चन्ना एवं उनकी टीम के सदस्य भी मौजूद थे।





















