
– इंडिया नज़र ब्यूरो
रुद्रपुर – भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल के भाई और समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उनके छोटे भाई संजय ठुकराल ने आज प० रामसुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में टीका उत्सव के अवसर पर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई।
आप को बता दे कि देश में बढ़ते कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 11 अप्रेल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ के रूप में मनाने की अपील की है। इससे अधिक से अधिक कोरोना वेक्सीन का टीकाकरण होगा। जिससे इस महामारी से बचाव हो सकेगा।
आज मेडिकल विधायक राज कुमार ठुकराल,मुख्य चिकित्साधिकारी डा० डी एस पंचपाल,अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डा० हरेंद्र मलिक ने टीका उत्सव का संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया। जिसमे संजय ठुकराल ने पहली डोज़ लगवाई।

इस मौके पर संजय ठुकराल ने नागरिको से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिये वैक्सीन ज़रूर लगवाये जिससे इस महामारी से बचाव हो सके। उन्होंने एक नारा भी बोला कि ‘कोरोना को हराना है,टीका लगवाना है।
भाजपा विधायक राज कुमार ठुकराल ने कहा कि जिस तरह हम अन्य उत्सव मनाते है,इसी तरह आप को सुरक्षित वाली वैक्सीन लगवाने में बढ़चढ़ कर भागीदारी करे। जिससे हम भारत से इस वैश्विक महामारी पर विजय प्राप्त कर सके। श्री ठुकराल ने कहा कि वो पूरे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला कर टीकाकरण करवाने में मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से अपील भी की है कि वो निडरता से स्वास्थ्य केंद्र जाकर वैक्सीन लगवाये।





















